एनसीईआरटी समाधान कक्षा 9 संस्कृत शारदा अध्याय 2 सुखस्य मूलं धर्मः धर्मस्य मूलम् अर्थः प्रश्न उत्तर

NCERT Solutions for Class 9 Sanskrit Sharada Chapter 2 सुखस्य मूलं धर्मः धर्मस्य मूलम् अर्थः with Hindi Explanation, Question Answers and PDF

NCERT समाधान कक्षा 9 संस्कृत शारदा अध्याय 2 (द्वितीयः पाठः) सुखस्य मूलं धर्मः धर्मस्य मूलम् अर्थः के प्रश्न उत्तर, हिन्दी अनुवाद, शब्दार्थ, भावार्थ, सारांश, व्याकरण अभ्यास तथा अतिरिक्त प्रश्न-उत्तर यहाँ सरल एवं विद्यार्थियों की समझ के अनुसार प्रस्तुत किए गए हैं। यह पाठ भारतीय धर्मशास्त्रों और नीति-ग्रंथों में वर्णित जीवन-मूल्यों पर आधारित है, जिसमें धर्म, अर्थ और सुख के परस्पर संबंध को स्पष्ट किया गया है। पाठ में बताया गया है कि मानव जीवन की आवश्यकताओं की पूर्ति, कर्तव्यों के पालन, धन के सदुपयोग, बचत तथा निवेश के माध्यम से व्यक्ति सुखी और संतुलित जीवन प्राप्त कर सकता है। यह अध्याय विद्यार्थियों को नैतिकता, आर्थिक जागरूकता, अनुशासित जीवन तथा धन के विवेकपूर्ण प्रबंधन का महत्व समझने में सहायता करता है।

Quick Links

1. पाठ परिचय

2. अध्याय की संपूर्ण व्याख्या व हिंदी अनुवाद

3. अध्याय प्रश्न उत्तर

4. Common Mistakes Made by Students in Exams

5. Very Short Question and Answer

6. Short Question and Answer

पाठ परिचय :

इस पाठ में कौटिल्य के अर्थशास्त्र के माध्यम से यह बताया गया है कि मानव जीवन में सुख, धर्म और अर्थ (धन) का आपस में घनिष्ठ संबंध है। सच्चा सुख धर्म अर्थात् सदाचार, कर्तव्यपालन और नैतिक जीवन से प्राप्त होता है, जबकि धर्म के पालन के लिए अर्थ का होना भी आवश्यक है। धन के अभाव में व्यक्ति अपनी मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति तथा सामाजिक एवं पारिवारिक दायित्वों का निर्वाह नहीं कर पाता। इसलिए इस पाठ में परिश्रम, ईमानदारी और सदाचार के साथ धन अर्जित करने तथा उसका विवेकपूर्ण उपयोग करने का संदेश दिया गया है। यह पाठ विद्यार्थियों को जीवन-मूल्यों, नैतिकता, आर्थिक जागरूकता और संतुलित जीवन के महत्व से परिचित कराता है।

अध्याय की संपूर्ण व्याख्या व हिंदी अनुवाद

सुखस्य मूलं धर्मः धर्मस्य मूलम् अर्थः

सरल भाव: भारतीय धर्मशास्त्रों में मानव जीवन के वास्तविक सत्य को बताने वाली अनेक सूक्तियाँ हैं। उन्हीं में से एक प्रसिद्ध सूत्र कौटिल्य के अर्थशास्त्र में है—”सुख का आधार धर्म है, और धर्म का आधार अर्थ (धन) है।”

शब्दार्थ (Word-by-Word Meaning):

सुखस्य — सुख का

मूलं — मूल (जड़ या आधार)

धर्मः — धर्म है (सही कर्तव्य/सदाचार)

धर्मस्य — धर्म का

मूलम् — मूल (जड़ या आधार)

अर्थः — अर्थ है (धन, संपत्ति या संसाधन)

भारतीयधर्मशास्त्रेषु अनेकाः सूक्तयः विद्यन्ते, याः मानवजीवनस्य यथार्थतत्त्वं प्रतिपादयन्ति। तेष्वेकं प्रसिद्धं सूत्ररूपं वाक्यं कौटिल्यस्य अर्थशास्त्रे अस्ति –

सरल भाव: भारतीय धर्मशास्त्रों में मानव जीवन के वास्तविक सत्य को बताने वाली अनेक सूक्तियाँ हैं। उन्हीं में से एक प्रसिद्ध सूत्र कौटिल्य के अर्थशास्त्र में है—”सुख का आधार धर्म है, और धर्म का आधार अर्थ (धन) है।”

शब्दार्थ (Word-by-Word Meaning):

भारतीयधर्मशास्त्रेषु — भारतीय धर्मशास्त्रों में

अनेकाः — अनेक (कई)

सूक्तयः — सूक्तियाँ (अच्छी बातें)

विद्यन्ते — विद्यमान हैं (हैं)

याः — जो

मानवजीवनस्य — मानव जीवन के

यथार्थतत्त्वं — वास्तविक सत्य को

प्रतिपादयन्ति — प्रतिपादित करती हैं (बताती हैं)

तेष्वेकं — उनमें से एक (तेषु + एकम्)

प्रसिद्धं — प्रसिद्ध

सूत्ररूपं — सूत्र के रूप में

वाक्यं — वाक्य

कौटिल्यस्य — कौटिल्य के

अर्थशास्त्रे — अर्थशास्त्र में

अस्ति — है

 “सुखस्य मूलं धर्मः, धर्मस्य मूलम् अर्थः

अभी आपको बताया गया है ….

अस्य आशयः अस्ति यत् वास्तविकसुखस्य आधारः धर्मः, धर्मपालनस्य च आधारः अर्थः । अर्थः इत्युक्ते धनं, यत् सर्वविधस्य आजीविकाव्यवहारस्य प्रमुखं साधनम्।

सरल भाव: इसका अर्थ है कि वास्तविक सुख का आधार धर्म है, और धर्म का आधार अर्थ (धन) है। अर्थ का मतलब धन है, जो सभी प्रकार की आजीविका और सांसारिक व्यवहार का मुख्य साधन है।

शब्दार्थ (Word-by-Word Meaning):

अस्य — इसका

आशयः — आशय (मतलब)

अस्ति — है

यत् — कि

वास्तविकसुखस्य — वास्तविक सुख का

आधारः — आधार

धर्मः — धर्म है

धर्मपालनस्य — धर्म के पालन का

— और

अर्थः — अर्थ (धन) है

इत्युक्ते — अर्थात् (कहने का तात्पर्य)

धनं — धन

सर्वविधस्य — सभी प्रकार के

आजीविकाव्यवहारस्य — आजीविका और व्यवहार का

प्रमुखं — प्रमुख (मुख्य)

साधनम् — साधन है

जीवने धर्मः, अर्थः, सुखम् इत्येतेषां त्रयाणां परस्परसम्बन्धः अविच्छिन्नः अस्ति। यः जनः न्यायपूर्वकम् अर्थोपार्जनं करोति, सः धर्मपालनं कर्तुं समर्थः भवति, धर्मपालनेन च दीर्घकालिकं सुखं लभते ।

सरल भाव: जीवन में धर्म, अर्थ और सुख का आपसी संबंध अटूट है। जो व्यक्ति ईमानदारी (न्यायपूर्वक) से धन कमाता है, वही धर्म का पालन कर पाता है और धर्म के मार्ग से ही उसे लंबे समय तक रहने वाला सच्चा सुख मिलता है।

शब्दार्थ (Word-by-Word Meaning):

जीवने — जीवन में

धर्मः, अर्थः, सुखम् — धर्म, अर्थ (धन) और सुख

इत्येतेषां — इन सभी

त्रयाणां — तीनों का

परस्परसम्बन्धः — आपसी संबंध

अविच्छिन्नः — अटूट (जो अलग न हो)

अस्ति — है

यः जनः — जो व्यक्ति

न्यायपूर्वकम् — न्यायपूर्वक (ईमानदारी से)

अर्थोपार्जनं — धन कमाना (धन का अर्जन)

करोति — करता है

सः — वह

धर्मपालनं — धर्म का पालन

कर्तुं — करने में

समर्थः — समर्थ (योग्य)

भवति — होता है

धर्मपालनेन — धर्म के पालन से

दीर्घकालिकं — लंबे समय तक रहने वाला

सुखम् — सुख

लभते — प्राप्त करता है

सामान्यजीवने अन्नं, वस्त्रम्, आवासः, शिक्षा, स्वास्थ्यसेवा चेत्यादीनां मूलभूतानाम् आवश्यकतानां पूर्तये धनम् आवश्यकम्। पर्याप्तधनस्य अभावात् स्वकर्तव्यपालनं कठिनं भवति। स्वास्थ्यं, शिक्षा, सेवा, दानम् चेत्यादीनि कार्याणि बाधितानि भवन्ति। दैनन्दिनजीवनं च असन्तुलितं भवति। अतः धर्मशास्त्रे चतुर्वर्गेषु धर्मार्थकाममोक्षेषु अर्थः अन्यतमः स्‍तमभः  इति गण्यते । उक्तनं गरुडपुराणे –

सरल भाव: सामान्य जीवन में रोटी, कपड़ा, मकान, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी मूलभूत आवश्यकताओं के लिए धन जरूरी है। इसके बिना कर्तव्य पालन कठिन हो जाता है, सेवा-दान जैसे कार्य रुक जाते हैं और दैनिक जीवन असंतुलित हो जाता है। इसीलिए धर्मशास्त्रों के चार पुरुषार्थों (धर्म, अर्थ, काम, मोक्ष) में ‘अर्थ’ को एक मुख्य स्तंभ माना गया है। गरुड़ पुराण में कहा भी गया है—

शब्दार्थ (Word-by-Word Meaning):

सामान्यजीवने — सामान्य जीवन में

अन्नं, वस्त्रम्, आवासः — अन्न (भोजन), वस्त्र (कपड़ा) और आवास (मकान)

शिक्षा, स्वास्थ्यसेवा — शिक्षा और स्वास्थ्य सेवा

चेत्यादीनां — और इत्यादि (च + इत्यादिनाम्)

मूलभूतानाम् — मूलभूत (बुनियादी)

आवश्यकतानां — आवश्यकताओं की

पूर्तये — पूर्ति के लिए

धनम् आवश्यकम् — धन आवश्यक है

पर्याप्तधनस्य — पर्याप्त (उचित) धन के

अभावात् — अभाव (कमी) से

स्वकर्तव्यपालनं — अपने कर्तव्य का पालन

कठिनं भवति — कठिन होता है

स्वास्थ्यं, शिक्षा, सेवा, दानम् — स्वास्थ्य, शिक्षा, सेवा और दान

चेत्यादीनि — इत्यादि (च + इत्यादीनि)

कार्याणि — कार्य (काम)

बाधितानि भवन्ति — बाधित (रुक) जाते हैं

दैनन्दिनजीवनं — दैनिक (रोजमर्रा का) जीवन

असन्तुलितं भवति — असंतुलित हो जाता है

अतः — इसलिए

धर्मशास्त्रे — धर्मशास्त्र में

चतुर्वर्गेषु — चारों वर्गों (चार पुरुषार्थों) में

धर्मार्थकाममोक्षेषु — धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष में

अर्थः — अर्थ (धन)

अन्यतमः स्‍तमभः — एक मुख्य स्तंभ (महत्वपूर्ण खंभा)

इति गण्यते — ऐसा माना (गिना) जाता है

उक्तनं गरुडपुराणे — गरुड़ पुराण में कहा गया है

ब्राह्मे मुहूर्ते चोत्थाय धर्ममर्थं च चिन्तयेत्।”

अर्थात् दिनस्य आरम्भे धर्मार्थयोः चिन्तनम् आवश्यकम्।

स्वस्थः आर्थिकव्यवहारः त्रिविधः भवति –

सरल भाव: “ब्रह्म मुहूर्त (सुबह) में उठकर धर्म और अर्थ (धन) का चिंतन करना चाहिए।” अर्थात् दिन की शुरुआत में धर्म और धन के बारे में सोचना आवश्यक है। स्वस्थ आर्थिक व्यवहार तीन प्रकार का होता है—

शब्दार्थ (Word-by-Word Meaning):

ब्राह्मे मुहूर्ते — ब्रह्म मुहूर्त में (सूर्योदय से पहले)

चोत्थाय — और उठकर (च + उत्थाय)

धर्ममर्थं — धर्म और अर्थ (धन) का (धर्मम् + अर्थम्)

— और

चिन्तयेत् — चिंतन (विचार) करना चाहिए

अर्थात् — यानी (मतलब)

दिनस्य — दिन के

आरम्भे — आरंभ (शुरुआत) में

धर्मार्थयोः — धर्म और अर्थ का

चिन्तनम् — चिंतन (सोचना)

आवश्यकम् — आवश्यक (जरूरी) है

स्वस्थः — स्वस्थ (सही/उचित)

आर्थिकव्यवहारः — आर्थिक व्यवहार (पैसे का लेन-देन)

त्रिविधः भवति — तीन प्रकार का होता है

न्यायपूर्णम् अर्थोपार्जनम् – सन्मार्गेण एव धनार्जनं करणीयम् इति। उक्तं भगवता मनुना –

सर्वेषामेव शौचानामर्थशौचं परं स्मृतम् । योऽर्थे शुचिर्हि सः शुचिर्न मृद्वारिशुचिः शुचिः ॥

अस्य आशयः यत् अनैतिकः आर्थिकव्यवहारः कदापि न करणीयः ।

मा गृधः कस्यस्विद्धनम्” इति उपनिषदः वाक्यम सततं मनसि निधाय स्वकौशलेन विद्यया च धनम् उपार्जनीयम्।

सरल भाव: ईमानदारी से धन कमाना ही ‘अर्थशौच’ (पवित्रता) है। महर्षि मनु कहते हैं—”सभी पवित्रताओं में धन की पवित्रता सबसे श्रेष्ठ है। जो धन से पवित्र (ईमानदार) है, वही वास्तव में पवित्र है, मिट्टी या पानी से शुद्ध होने वाला नहीं।” इसका आशय है कि कभी भी अनैतिक काम नहीं करना चाहिए। उपनिषद के वाक्य “किसी के धन का लालच मत करो” को हमेशा मन में रखकर अपनी योग्यता और विद्या से ही धन कमाना चाहिए।

शब्दार्थ (Word-by-Word Meaning):

न्यायपूर्णम् अर्थोपार्जनम् — न्यायपूर्वक (ईमानदारी से) धन कमाना

सन्मार्गेण एव — अच्छे मार्ग (सत्य के रास्ते) से ही

धनार्जनं करणीयम् — धन का अर्जन (कमाई) करना चाहिए

इति — ऐसा

उक्तं भगवता मनुना — भगवान मनु द्वारा कहा गया है

सर्वेषामेव शौचानाम् — सभी पवित्रताओं (शुद्धियों) में ही

अर्थशौचं परं स्मृतम् — धन की पवित्रता को सबसे श्रेष्ठ माना गया है

योऽर्थे शुचिर्हि — जो धन के मामले में पवित्र (ईमानदार) है (यः + अर्थे + शुचिः + हि)

सः शुचिः — वही वास्तव में पवित्र है

न मृद्वारिशुचिः शुचिः — मिट्टी और पानी से शुद्ध होने वाला पवित्र नहीं है (मृद् = मिट्टी, वारि = पानी)

अस्य आशयः यत् — इसका मतलब यह है कि

अनैतिकः आर्थिकव्यवहारः — अनैतिक (गलत) आर्थिक व्यवहार (लेन-देन)

कदापि न करणीयः — कभी भी नहीं करना चाहिए

मा गृधः — लालच मत करो

कस्यस्विद्धनम् — किसी के धन का (कस्य + स्वित् + धनम्)

इति उपनिषदः वाक्यम — यह उपनिषद का वाक्य

सततं मनसि निधाय — हमेशा मन में रखकर

स्वकौशलेन विद्यया च — अपने कौशल (हुनर) और विद्या (ज्ञान) से

धनम् उपार्जनीयम् — धन कमाना चाहिए

औचित्यपूर्णः व्ययः – आवश्यकतानुसारं व्ययः करणीयः। येन व्ययेन स्वास्थ्यलाभः विद्यार्जनम् आत्मसुरक्षा वा भवेत्, सः व्ययः अवश्यं करणीयः । आडम्बरपूर्णः प्रदर्शनकारी व्ययः अथवा विलासव्यसनाय व्ययः अपव्ययः भवति। अपव्ययः वर्जनीयः, अतः प्रत्येकं व्ययस्य लेखः स्थापनीयः । अन्ते च तेषां परिशीलनं करणीयम् ।

सरल भाव: समझदारी से खर्च करना ही ‘औचित्यपूर्ण व्यय’ है। हमें जरूरत के अनुसार (आवश्यकतानुसार) ही खर्च करना चाहिए। जिससे स्वास्थ्य, शिक्षा और आत्मसुरक्षा मिले, वह खर्च जरूर करें। दिखावे और फिजूलखर्ची (अपव्यय) से बचना चाहिए। इसलिए हर खर्च का हिसाब लिखना चाहिए और अंत में उसकी समीक्षा करनी चाहिए।

शब्दार्थ (Word-by-Word Meaning):

औचित्यपूर्णः व्ययः — उचित या समझदारी से भरा खर्च

आवश्यकतानुसारं — आवश्यकता (जरूरत) के अनुसार

व्ययः करणीयः — खर्च करना चाहिए

येन व्ययेन — जिस खर्च से

स्वास्थ्यलाभः — स्वास्थ्य का लाभ (सेहत)

विद्यार्जनम् — विद्या का अर्जन (पढ़ाई-लिखाई)

आत्मसुरक्षा वा भवेत् — अथवा आत्मरक्षा (अपनी सुरक्षा) हो

सः व्ययः — वह खर्च

अवश्यं करणीयः — अवश्य करना चाहिए

आडम्बरपूर्णः — दिखावे से भरा (पाखंडपूर्ण)

प्रदर्शनकारी व्ययः — प्रदर्शन (शो-ऑफ) करने वाला खर्च

अथवा — या

विलासव्यसनाय व्ययः — ऐश-ओ-आराम और बुरी आदतों (व्यसनों) के लिए खर्च

अपव्ययः भवति — फिजूलखर्ची होती है

अपव्ययः वर्जनीयः — फिजूलखर्ची का त्याग करना चाहिए (बचना चाहिए)

अतः — इसलिए

प्रत्येकं व्ययस्य — हर एक खर्च का

लेखः स्थापनीयः — लेखा-जोखा (हिसाब) रखना चाहिए

अन्ते च — और अंत में

तेषां परिशीलनं — उनकी जांच या समीक्षा

करणीयम् — करनी चाहिए

भविष्यदृष्ट्या सञ्चयः – उपार्जितधनस्य कश्चन भागः भविष्यसुरक्षायै सञ्चयनीयः। सञ्चयस्य अभ्यासेन जनः स्वावलम्बी भवति । स्वावलम्बनं स्वाभिमानस्य मूलं वर्तते। संकटकालेऽपि स्वाभिमानिजनः अन्यजनस्य आर्थिकसहायतां नापेक्षते।

सरल भाव: भविष्य के लिए बचत करना ही ‘सञ्चय’ है। कमाए गए धन का कुछ भाग भविष्य के लिए बचाना चाहिए। बचत की आदत से मनुष्य आत्मनिर्भर (स्वावलम्बी) बनता है और आत्मनिर्भरता ही स्वाभिमान की जड़ है। संकट के समय भी स्वाभिमानी व्यक्ति दूसरों की आर्थिक मदद पर निर्भर नहीं रहता।

शब्दार्थ (Word-by-Word Meaning):

भविष्यदृष्ट्या सञ्चयः — भविष्य की दृष्टि से बचत (सञ्चय)

उपार्जितधनस्य — कमाए गए धन का

कश्चन भागः — कोई भाग (कुछ हिस्सा)

भविष्यसुरक्षायै — भविष्य की सुरक्षा के लिए

सञ्चयनीयः — बचाना (इकट्ठा करना) चाहिए

सञ्चयस्य अभ्यासेन — बचत के अभ्यास (आदत) से

जनः — मनुष्य (लोग)

स्वावलम्बी भवति — आत्मनिर्भर होता है

स्वावलम्बनं — आत्मनिर्भरता

स्वाभिमानस्य मूलं वर्तते — स्वाभिमान की जड़ (मूल) है

संकटकालेऽपि — संकट के समय में भी (संकटकाले + अपि)

स्वाभिमानिजनः — स्वाभिमानी व्यक्ति

अन्यजनस्य — दूसरे व्यक्ति की

आर्थिकसहायतां — आर्थिक सहायता (मदद) की

नापेक्षते — अपेक्षा नहीं करता (निर्भर नहीं रहता – न + अपेक्षते)

छात्र जीवने आर्थिक साक्षरता –

अनेकदा छात्राः मातापितृभ्यां कष्टार्जितधनस्य तुच्छकारणैः अपव्ययं कुर्वन्ति । जिह्वालालसापूर्त्यर्थं त्वरिताहारः, शीतपेयं, पुटीकृतभोजनं, तथैव व्यसनपदार्थानां सेवनं, प्रदर्शनकारिपरिधानं विलासितापूर्णम् आचरणं चेत्यादि यत्र प्रभूतः अपव्ययः भवति। एतैः न केवलं धनहानिः, स्वास्थ्यहानिरपि जायते। स्वास्थ्यहानिकारणात् पुनः धनव्ययो वर्धते।

सरल भाव: छात्र जीवन में वित्तीय साक्षरता (पैसों की समझ) बहुत जरूरी है। अक्सर छात्र माता-पिता की गाढ़ी कमाई को फालतू की चीजों में उड़ा देते हैं। जीभ के स्वाद के लिए फास्ट फूड, कोल्ड ड्रिंक्स, पैक्ड फूड, बुरी आदतें और दिखावे के कपड़ों पर बहुत फिजूलखर्ची होती है। इससे न केवल धन की हानि होती है, बल्कि सेहत भी खराब होती है, जिससे डॉक्टर और दवाइयों का खर्च और बढ़ जाता है।

शब्दार्थ (Word-by-Word Meaning):

छात्र जीवने — छात्र जीवन में

आर्थिक साक्षरता — आर्थिक साक्षरता (पैसों की समझ/Financial Literacy)

अनेकदा — अक्सर (कई बार)

छात्राः — छात्र (विद्यार्थी)

मातापितृभ्यां — माता-पिता के

कष्टार्जितधनस्य — मेहनत से कमाए धन का (कष्ट + अर्जित)

तुच्छकारणैः — छोटे या फालतू कारणों से

अपव्ययं कुर्वन्ति — फिजूलखर्ची करते हैं

जिह्वालालसापूर्त्यर्थं — जीभ के स्वाद/लालच को पूरा करने के लिए

त्वरिताहारः, शीतपेयं — फास्ट फूड (जल्दी बनने वाला भोजन) और कोल्ड ड्रिंक

पुटीकृतभोजनं — पैक्ड फूड (पैकेट वाला खाना)

तथैव — वैसे ही (तथा + एव)

व्यसनपदार्थानां सेवनं — बुरी आदतों/नशीले पदार्थों का सेवन

प्रदर्शनकारिपरिधानं — दिखावे के कपड़े (फैशनेबल कपड़े)

विलासितापूर्णम् आचरणं — ऐश-ओ-आराम से भरा व्यवहार

चेत्यादीनि — और इत्यादि

यत्र — जहाँ

प्रभूतः — बहुत ज़्यादा (भारी)

एतैः — इन सब से

न केवलं — न सिर्फ

धनहानिः — धन का नुकसान

स्वास्थ्यहानिरपि जायते — स्वास्थ्य का नुकसान भी होता है (स्वास्थ्यहानिः + अपि)

स्वास्थ्यहानिकारणात् — सेहत खराब होने के कारण

पुनः — फिर से

धनव्ययो वर्धते — धन का खर्च बढ़ता है (धनव्ययः + वर्धते)

अर्जितस्य सञ्चयः सञ्चितस्य च निवेशः

चाणक्यनीतौ उक्तम् –

जलबिन्दुनिपातेन कमशः पूर्यते घटः । स क्रमः सर्वविद्यानां धर्मस्य च धनस्य च ॥

सरल भाव: “कमाए हुए धन की बचत और बची हुई पूंजी का निवेश करना चाहिए।” चाणक्य नीति में कहा गया है—”जिस तरह पानी की एक-एक बूंद गिरने से धीरे-धीरे घड़ा भर जाता है, वही नियम सभी विद्याओं, धर्म और धन के संचय पर भी लागू होता है।”

शब्दार्थ (Word-by-Word Meaning):

अर्जितस्य सञ्चयः — कमाए हुए धन की बचत (सञ्चय)

सञ्चितस्य च निवेशः — और बचाए हुए धन का निवेश (च = और)

चाणक्यनीतौ उक्तम् — चाणक्य नीति में कहा गया है

जलबिन्दुनिपातेन — पानी की बूंद-बूंद गिरने से

क्रमशः पूर्यते घटः — धीरे-धीरे घड़ा भर जाता है

स क्रमः — वही नियम (तरीका)

सर्वविद्यानां — सभी विद्याओं (ज्ञान)

धर्मस्य च धनस्य च — धर्म और धन पर भी लागू होता है

लघु-लघुः सञ्चयोपि कालान्तरे महत्सम्पत्तिरूपेण वर्धते।

यदि छात्राः प्रतिदिनम् अल्पधनस्यापि सञ्चयं कुर्वन्ति, तस्य उचितनिवेशं च कुर्वन्ति तर्हि तेषां भविष्यं सुरक्षितं भवेत्। भारतदेशे धनसञ्चयस्य सुरक्षितनिवेशस्य च कृते बहुविधाः मार्गाः सन्ति। तेषु प्रधानमन्त्री-जनधनयोजना, सुकन्या-समृद्धि-योजना, सार्वजनिक-भविष्य-निधिः,

सरल भाव: छोटा-छोटा संचय (बचत) भी समय बीतने पर बड़ी संपत्ति बन जाता है। यदि छात्र हर दिन थोड़े से धन की भी बचत और उसका सही निवेश करें, तो उनका भविष्य सुरक्षित हो जाएगा। भारत में धन की बचत और सुरक्षित निवेश के लिए कई रास्ते हैं, जिनमें प्रधानमंत्री जन धन योजना, सुकन्या समृद्धि योजना और सार्वजनिक भविष्य निधि (PPF) प्रमुख हैं।

शब्दार्थ (Word-by-Word Meaning):

लघु-लघुः — छोटा-छोटा

सञ्चयोपि — संचय भी (सञ्चयः + अपि)

कालान्तरे — समय बीतने पर (समय के साथ)

महत्सम्पत्तिरूपेण — बड़ी संपत्ति के रूप में

वर्धते — बढ़ जाता है

यदि छात्राः — यदि छात्र

प्रतिदिनम् — हर दिन (रोजाना)

अल्पधनस्यापि — थोड़े से धन की भी (अल्पधनस्य + अपि)

सञ्चयं कुर्वन्ति — बचत करते हैं

तस्य उचितनिवेशं च — और उसका सही निवेश (च = और)

कुर्वन्ति — करते हैं

तर्हि — तो

तेषां भविष्यं — उनका भविष्य

सुरक्षितं भवेत् — सुरक्षित हो जाएगा (होना चाहिए)

भारतदेशे — भारत देश में

धनसञ्चयस्य — धन संचय (बचत) का

सुरक्षितनिवेशस्य च कृते — और सुरक्षित निवेश के लिए

बहुविधाः मार्गाः सन्ति — कई प्रकार के मार्ग (रास्ते) हैं

तेषु — उनमें

प्रधानमन्त्री-जनधनयोजना — प्रधानमंत्री जन धन योजना

सुकन्या-समृद्धि-योजना — सुकन्या समृद्धि योजना

सार्वजनिक-भविष्य-निधिः — सार्वजनिक भविष्य निधि (PPF)

वरिष्ठ-नागरिक-संचय-योजना, किसान-विकास-पत्रं, राष्ट्रिय-संचय-प्रमाणपत्रं, राष्ट्रिय-पेंशन-योजना, नियतनिक्षेपः, आवृत्तिनिक्षेपः चेत्याद्याः प्रमुखाः सन्ति। एतासां सर्वकारीययोजनानां विषये सूचनाः

सरल भाव: वरिष्ठ नागरिक बचत योजना, किसान विकास पत्र, राष्ट्रीय बचत प्रमाण पत्र, राष्ट्रीय पेंशन योजना (NPS), फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) और रेकरिंग डिपॉजिट (RD) इत्यादि प्रमुख हैं। इन सरकारी योजनाओं के विषय में सूचनाएँ—

शब्दार्थ (Word-by-Word Meaning):

वरिष्ठ-नागरिक-संचय-योजना — वरिष्ठ नागरिक बचत योजना (Senior Citizen Savings Scheme)

किसान-विकास-पत्रं — किसान विकास पत्र (KVP)

राष्ट्रिय-संचय-प्रमाणपत्रं — राष्ट्रीय बचत प्रमाण पत्र (NSC)

राष्ट्रिय-पेंशन-योजना — राष्ट्रीय पेंशन योजना (NPS)

नियतनिक्षेपः — फिक्स्ड डिपॉजिट (FD)

आवृत्तिनिक्षेपः — रेकरिंग डिपॉजिट (RD)

चेत्याद्याः — और इत्यादि (च + इत्याद्याः)

प्रमुखाः सन्ति — प्रमुख हैं

एतासां — इन

सर्वकारीययोजनानां विषये — सरकारी योजनाओं के विषय में

सूचनाः — सूचनाएँ (जानकारियाँ)

लब्धुं लाभमवाप्तुं च समीपस्थवित्तागाराः पत्रालयाः वा गन्तव्याः, तत्सम्बद्धाः अधिकारिणः च प्रष्टव्याः । एतासु योजनासु न केवलं कष्टार्जितधनस्य सुरक्षा भवति अपि तु चक्रवृद्ध्यंशेन सह तद्धनं सततं वर्धमानं भवति।

सरल भाव: लाभ उठाने या खाता खोलने के लिए पास के बैंक या डाकघर (पोस्ट ऑफिस) जाना चाहिए और वहाँ के अधिकारियों से पूछना चाहिए। इन योजनाओं में न केवल आपकी गाढ़ी कमाई सुरक्षित रहती है, बल्कि चक्रवृद्धि ब्याज (Compound Interest) के साथ वह पैसा लगातार बढ़ता भी रहता है।

शब्दार्थ (Word-by-Word Meaning):

लब्धुं — प्राप्त करने (लाभ उठाने) के लिए

लाभमवाप्तुं च — और लाभ पाने के लिए (लाभम् + अवाप्तुम् + च)

समीपस्थवित्तागाराः — पास में स्थित बैंकों में (वित्तागार = बैंक)

पत्रालयाः वा — अथवा डाकघरों में (पत्रालय = पोस्ट ऑफिस, वा = या/अथवा)

गन्तव्याः — जाना चाहिए

तत्सम्बद्धाः अधिकारिणः च — और उनसे संबंधित अधिकारियों से

प्रष्टव्याः — पूछना चाहिए

एतासु योजनासु — इन योजनाओं में

न केवलं — न सिर्फ

कष्टार्जितधनस्य — मेहनत से कमाए धन की

सुरक्षा भवति — सुरक्षा होती है

अपि तु — बल्कि (इसके अलावा)

चक्रवृद्ध्यंशेन सह — चक्रवृद्धि ब्याज (Compound Interest) के हिस्से के साथ

तद्धनं — वह धन (तत् + धनम्)

सततं वर्धमानं भवति — लगातार बढ़ता रहता है

भौतिकतावादियुगस्य आकर्षणेन यूनामपव्ययः अधिको भवति येन कारणेन अस्माकम् आर्थिकस्थितिः विपन्ना भवति। किन्तु अर्थविषयकसचेतनता अस्मान् अभावात् उद्धृत्य आर्थिकसम्पन्नतां प्रति नयति। अतः बुद्धिमतां छात्राणां ध्येयं स्यात् – धनस्य उचितोपार्जनम्, व्ययस्य मर्यादा, आपत्कालीननिधिसञ्चयः, दीर्घकालीननिवेशश्च।

सरल भाव: भौतिकतावादी युग के आकर्षण में युवा बहुत फिजूलखर्ची करते हैं, जिससे हमारी आर्थिक स्थिति खराब हो जाती है। लेकिन पैसों की समझ हमें इस तंगी से निकालकर समृद्ध बनाती है। इसलिए बुद्धिमान छात्रों का लक्ष्य होना चाहिए—सही तरीके से धन कमाना, खर्च की सीमा तय करना, आपातकालीन बचत और लंबा निवेश।

शब्दार्थ (Word-by-Word Meaning):

भौतिकतावादियुगस्य — भौतिकतावादी (दिखावे वाले) युग के

आकर्षणेन — आकर्षण से

यूनामपव्ययः — युवाओं की फिजूलखर्ची (यूनाम् + अपव्ययः)

अधिको भवति — अधिक होती है

येन कारणेन — जिस कारण से

अस्माकम् — हमारी

आर्थिकस्थितिः विपन्ना — आर्थिक स्थिति खराब (दयनीय)

अर्थविषयकसचेतनता — धन के विषय में जागरूकता (समझ)

अस्मान् अभावात् उद्धृत्य — हमें अभाव (तंगी) से निकालकर

आर्थिकसम्पन्नतां प्रति — आर्थिक संपन्नता (अमीरी) की ओर

नयति — ले जाती है

अतः बुद्धिमतां छात्राणां — इसलिए बुद्धिमान छात्रों का

ध्येयं स्यात् — लक्ष्य होना चाहिए

धनस्य उचितोपार्जनम् — धन की सही कमाई

व्ययस्य मर्यादा — खर्च की मर्यादा (सीमा)

आपत्कालीननिधिसञ्चयः — आपातकालीन फंड (Emergency Fund) की बचत

दीर्घकालीननिवेशश्च — और दीर्घकालिक (लंबे समय का) निवेश (निवेशः + च)

यः एतेषाम् अनुशासनेन पालनं करोति, स एव यथार्थतः धनस्य धर्मस्य च सन्तोलनं स्थापयितुं शक्नोति। यः विद्यार्थी अद्य अर्थविषये जागरूकोऽस्ति, सः भविष्ये उत्तरदायी नागरिको भवति। धर्मः, अर्थः, सुखम् चेत्येतेषां सन्तोलनम् एव यथार्थजीवनस्य लक्षणम्। अत एवोक्तम्—

क्षणशः कणशश्चैव विद्यामर्थं च साधयेत्। क्षणे नष्टे कुतो विद्या कणे नष्टे कुतो धनम् ॥

सरल भाव: जो इसका पालन करता है, वही धन और धर्म में संतुलन बना पाता है। आज का जागरूक छात्र ही कल का जिम्मेदार नागरिक बनता है। धर्म, अर्थ और सुख का संतुलन ही असली जीवन है। इसीलिए कहा गया है—”एक-एक क्षण बचाकर विद्या और एक-एक कण (पैसा) बचाकर धन इकट्ठा करना चाहिए। क्षण नष्ट होने पर विद्या कहाँ और कण नष्ट होने पर धन कहाँ!”

शब्दार्थ (Word-by-Word Meaning):

यः एतेषाम् — जो इन सबका

अनुशासनेन पालनं करोति — अनुशासन से पालन करता है

स एव — वही व्यक्ति

यथार्थतः — वास्तव में (सच में)

धनस्य धर्मस्य च सन्तोलनम् — धन और धर्म का संतुलन

स्थापयितुं शक्नोति — स्थापित कर सकता है

यः विद्यार्थी अद्य — जो छात्र आज

अर्थविषये जागरूकोऽस्ति — धन के विषय में जागरूक है (जागरूकः + अस्ति)

सः भविष्ये — वह भविष्य में

उत्तरदायी नागरिको भवति — जिम्मेदार नागरिक बनता है

चेत्येतेषां — और इन सबका (च + इति + एतेषाम्)

सन्तोलनम् एव — संतुलन ही

यथार्थजीवनस्य लक्षणम् — वास्तविक जीवन का लक्षण है

अत एवोक्तम् — इसीलिए कहा गया है (अतः + एव + उक्तम्)

क्षणशः कणशश्चैव — एक-एक क्षण और एक-एक कण से ही (कणशः + च + एव)

विद्यामर्थं च साधयेत् — विद्या और धन का अर्जन करना चाहिए

क्षणे नष्टे कुतो विद्या — समय नष्ट होने पर विद्या कहाँ

कणे नष्टे कुतो धनम् — कण नष्ट होने पर धन कहाँ

अध्याय प्रश्न उत्तर – (Page 18)

अभ्यासाद् जायते सिद्धिः

१. एकपदेन उत्तरं लिखत –

(क) वास्तविकसुखस्य आधारः कः? (वास्तविक सुख का आधार क्या है?)

उत्तर: धर्मः

(ख) कस्य अभावात् स्वकर्तव्यपालनं कठिनं भवति? (किसके अभाव में अपने कर्तव्य का पालन करना कठिन होता है?)

उत्तर: पर्याप्तधनस्य (या धनस्य)

(ग) स्वस्थः आर्थिकव्यवहारः कतिविधः भवति? (स्वस्थ आर्थिक व्यवहार कितने प्रकार का होता है?)

उत्तर: त्रिविधः

(घ) कीदृशः आर्थिकव्यवहारः कदापि न करणीयः? (कैसा आर्थिक व्यवहार कभी नहीं करना चाहिए?)

उत्तर: अनैतिकः

(ङ) स्वावलम्बनं कस्य मूलं वर्तते? (आत्मनिर्भरता किसका मूल/जड़ है?)

उत्तर: स्वाभिमानस्य

(च) जलबिन्दुनिपातेन क्रमशः किं पूर्यते? (पानी की बूंद-बूंद गिरने से धीरे-धीरे क्या भर जाता है?)

उत्तर: घटः

२. पूर्णवाक्येन उत्तरं लिखत –

(क) “सुखस्य मूलं धर्मः, धर्मस्य मूलम् अर्थः” इतीदं प्रसिद्धं वाक्यं कस्मिन् ग्रन्थे प्राप्यते? (“सुख का मूल धर्म है, धर्म का मूल अर्थ है” यह प्रसिद्ध वाक्य किस ग्रंथ में मिलता है?)

उत्तर: “सुखस्य मूलं धर्मः, धर्मस्य मूलम् अर्थः” इतीदं प्रसिद्धं वाक्यं कौटिल्यस्य अर्थशास्त्रे प्राप्यते।

(ख) सामान्यजीवने कासाम् आवश्यकतानां पूर्त्यर्थं धनम् आवश्यकम्? (सामान्य जीवन में किन आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए धन आवश्यक है?)

उत्तर: सामान्यजीवने अन्नं, वस्त्रम्, आवासः, शिक्षा, स्वास्थ्यसेवा चेत्यादीनां मूलभूतानाम् आवश्यकतानां पूर्तये धनम् आवश्यकम्।

(ग) ब्राह्मे मुहूर्ते कयोः चिन्तनम् आवश्यकम्? (ब्रह्ममुहूर्त में किन दो चीजों का चिंतन आवश्यक है?)

उत्तर: ब्राह्मे मुहूर्ते धर्ममर्थं च चिन्तनम् आवश्यकम्।

(घ) जनः केन स्वावलम्बी भवति? (मनुष्य किससे आत्मनिर्भर होता है?)

उत्तर: सञ्चयस्य अभ्यासेन (या सञ्चयेन)

(ङ) लघुलघुसञ्चयः अपि कालान्तरे केन रूपेण वर्धते? (छोटा-छोटा संचय भी समय बीतने पर किस रूप में बढ़ जाता है?)

उत्तर: महत्सम्पत्तिरूपेण

३. वाक्येन सह ग्रन्थस्य सम्मेलनं कुरुत –

(क) जलबिन्दुनिपातेन क्रमशः पूर्यते घटः। – १. गरुडपुराणम्

(ख) ब्राह्मे मुहूर्ते चोत्थाय धर्ममर्थं च चिन्तयेत्। – २. मनुस्मृतिः

(ग) सर्वेषामेव शौचानामर्थशौचं परं स्मृतम्। – ३. अर्थशास्त्रम्

(घ) सुखस्य मूलं धर्मः, धर्मस्य मूलम् अर्थः । ४. चाणक्यनीतिः

उत्तर:

(क) जलबिन्दुनिपातेन क्रमशः पूर्यते घटः।
(पानी की बूंद-बूंद गिरने से घड़ा भर जाता है।)
. चाणक्यनीतिः
(ख) ब्राह्मे मुहूर्ते चोत्थाय धर्ममर्थं च चिन्तयेत्।
(ब्रह्ममुहूर्त में उठकर धर्म और अर्थ का चिंतन करना चाहिए।)
. गरुडपुराणम्
(ग) सर्वेषामेव शौचानामर्थशौचं परं स्मृतम्।
(सभी पवित्रताओं में धन की पवित्रता सबसे श्रेष्ठ मानी गई है।)
. मनुस्मृतिः
(घ) सुखस्य मूलं धर्मः, धर्मस्य मूलम् अर्थः ।
(सुख का मूल धर्म है और धर्म का मूल अर्थ है।)
. अर्थशास्त्रम्

४. रेखाङ्कितपदमाधृत्य प्रश्ननिर्माणं कुरुत –

(क) सुखस्य मूलं धर्मः ।

(ख) दिनस्य आरम्भे धर्मार्थयोः चिन्तनम् आवश्यकम्।

(ग) सन्मार्गेण एव धनार्जनं करणीयम्।

(घ) अनैतिकः आर्थिकव्यवहारः कदापि न करणीयः ।

(ङ) संकटकाले स्वाभिमानिजनः अन्यजनस्य आर्थिकसहायतां नापेक्षते।

उत्तर:

(क) कस्य मूलं धर्मः? (किसका मूल धर्म है?) [रेखांकित पद: सुखस्य]

(ख) दिनस्य आरम्भे कयोः चिन्तनम् आवश्यकम्? (दिन के आरंभ में किन दोनों का चिंतन आवश्यक है?) [रेखांकित पद: धर्मार्थयोः]

(ग) सन्मार्गेण एव किं करणीयम्? (सच्चे मार्ग से ही क्या करना चाहिए?) [रेखांकित पद: धनार्जनं]

(घ) कीदृशः आर्थिकव्यवहारः कदापि न करणीयः? (कैसा आर्थिक व्यवहार कभी नहीं करना चाहिए?) [रेखांकित पद: अनैतिकः]

(ङ) संकटकाले कः अन्यजनस्य आर्थिकसहायतां नापेक्षते? (संकट के समय कौन दूसरे व्यक्ति की आर्थिक सहायता पर निर्भर नहीं रहता?) [रेखांकित पद: स्वाभिमानिजनः]

५. उचितैः पदैः रिक्तस्थानानि पूरयत –

उत्तर:

६. अधोलिखितानां प्रश्नानां शुद्धं विकल्पं चिनुत –

(क) “सुखस्य मूलं धर्मः, धर्मस्य मूलम् अर्थः” इत्यस्य मुख्य आशयः कः अस्ति ?

(सुख का आधार धर्म है, और धर्म का आधार अर्थ है। इस वाक्य का मुख्य आशय क्या है?)

(१) सुखस्य आधारः केवलम् अर्थः एव।

(२) धर्मस्य आधारः केवलं सुखम् एव।

(३) धर्मस्य आधारः अर्थः, सुखस्य आधारः धर्मः ।

(४) सुखं, धर्मः, अर्थः एतेषा मध्ये सम्बन्धः नास्ति।

सही उत्तर: (३) धर्मस्य आधारः अर्थः, सुखस्य आधारः धर्मः । (धर्म का आधार अर्थ (धन) है और सुख का आधार धर्म है।)

(ख) गरुडपुराणे किम् उपदिष्टम् अस्ति ?

(गरुड़ पुराण में क्या उपदेश दिया गया है?)

(१) रात्रौ धनस्य चिन्तनं करणीयम् ।

(२) प्रभाते धर्मार्थयोः चिन्तनं करणीयम् ।

(३) केवलं धर्मचिन्तनं करणीयम्।

(४) केवलम् अर्थचिन्तनं करणीयम्।

सही उत्तर: (२) प्रभाते धर्मार्थयोः चिन्तनं करणीयम् । (सुबह के समय धर्म और अर्थ का चिंतन करना चाहिए।)

(ग) “सर्वेषामेव शौचानामर्थशौचं परं स्मृतम्” इत्यस्य तात्पर्यं किम्?

(सभी प्रकार की पवित्रताओं में धन की पवित्रता ही सबसे श्रेष्ठ मानी गई है—इसकी क्या तात्पर्य है?)

(१) जलशौचमेव श्रेष्ठम्।

(२) मृद्वारिशौचमेव श्रेष्ठम्।

(३) अर्थशौचं सर्वोपरि, अन्यविधशौचेभ्यः श्रेयः।

(४) शौचस्य आवश्यकता नास्ति ।

सही उत्तर: (३) अर्थशौचं सर्वोपरि, अन्यविधशौचेभ्यः श्रेयः। (धन की पवित्रता/ईमानदारी सर्वोपरि है और अन्य सभी प्रकार की शुद्धियों से श्रेष्ठ है।)

(घ) छात्रैः क्रियमाणः अपव्ययः कः?

(छात्रों द्वारा किया जाने वाला अपव्यय/फिजूलखर्ची कौन सी है?)

(१) स्वास्थ्यलाभाय व्ययः ।

(२) विद्यार्जनाय व्ययः ।

(३) आडम्बरयुक्तः प्रदर्शनात्मकः व्ययः।

(४) आत्मसुरक्षायै व्ययः ।

सही उत्तर: (३) आडम्बरयुक्तः प्रदर्शनात्मकः व्ययः। (दिखावे और पाखंड से भरा हुआ खर्च।)

(ङ) “जलबिन्दुनिपातेन क्रमशः पूर्यते घटः” इति वाक्यं कः अवदत्?

(यह वाक्य किसने कहा था कि पानी की बूंद-बूंद गिरने से घड़ा भर जाता है?)

(१) बृहस्पतिः

(२) चाणक्यः

(३) मनुः

(४) याज्ञवल्क्यः

सही उत्तर: (२) चाणक्यः (आचार्य चाणक्य ने।)

Common Mistakes Made by Students (छात्र इस पाठ में क्या गलतियाँ करते हैं?)

1. ‘अर्थ’ शब्द का गलत अर्थ समझना:

अधिकांश छात्र ‘अर्थ’ का सामान्य अर्थ ‘मतलब’ समझ लेते हैं, जबकि इस पाठ में ‘अर्थ’ का आशय धन, संपत्ति या आर्थिक संसाधनों से है। परीक्षा में इसका अर्थ ‘धन’ लिखना ही उचित होगा।

2. ‘धर्म’ का सीमित अर्थ निकालना:

कई छात्र ‘धर्म’ का अर्थ केवल पूजा-पाठ या किसी विशेष धर्म से जोड़ देते हैं। इस पाठ में ‘धर्म’ का अर्थ सदाचार, कर्तव्यपालन, नैतिक आचरण और उचित व्यवहार है।

3. ‘अर्थशौचम्’ का गलत अर्थ लिखना:

कुछ छात्र ‘शौचम्’ का अर्थ केवल बाहरी स्वच्छता समझ लेते हैं। जबकि यहाँ ‘अर्थशौचम्’ का अर्थ ईमानदारी से अर्जित धन, धन की पवित्रता तथा निष्कलंक आर्थिक व्यवहार है।

4. सूक्ति का अधूरा अर्थ लिखना:

“जलबिन्दुनिपातेन क्रमशः पूर्यते घटः” का अर्थ केवल घड़े में पानी भरना नहीं है। इसका वास्तविक संदेश यह है कि विद्या, धन, धर्म और सफलता का संचय भी छोटे-छोटे निरंतर प्रयासों से होता है।

5. कौटिल्य के संदेश को सही ढंग से न समझना:

कुछ छात्र यह मान लेते हैं कि इस पाठ में केवल धन कमाने का महत्व बताया गया है। वास्तव में कौटिल्य का संदेश यह है कि धर्मपूर्वक अर्जित धन ही सुख और समाज के कल्याण का आधार बनता है।

6. संस्कृत लेखन में विसर्ग एवं वर्तनी की गलतियाँ:

विद्यार्थी ‘धर्मः’, ‘अर्थः’, ‘मूलम्’, ‘शौचम्’ जैसे शब्दों में विसर्ग (ः), अनुस्वार तथा वर्तनी की अशुद्धियाँ कर देते हैं। परीक्षा में संस्कृत शब्दों की शुद्ध वर्तनी लिखने पर विशेष ध्यान देना चाहिए।

महत्वपूर्ण अतिलघु प्रश्नोत्तरी (Very Short Question and Answer)

(१) कस्य मूलं धर्मः भवति?

(सुख का मूल क्या होता है?)

उत्तर: धर्मः

(२) कतिविधः स्वस्थः आर्थिकव्यवहारः स्वीकृतः?

(कितने प्रकार का स्वस्थ आर्थिक व्यवहार स्वीकार किया गया है?)

उत्तर: त्रिविधः

(३) कस्य सञ्चयः करणीयः इति चाणक्यः अवदत्?

(चाणक्य ने किसका संचय करने के लिए कहा है?)

उत्तर: धनस्य (या विद्यायाः)

(४) कस्य अभावात् मनुष्यस्य स्वाभिमानः नश्यति?

(किसके अभाव में मनुष्य का स्वाभिमान नष्ट हो जाता है?)

उत्तर: धनस्य

(५) लघुलघुसञ्चयः कालान्तरे किं रूपं धरति?

(छोटा-छोटा संचय समय बीतने पर क्या रूप धारण करता है?)

उत्तर: महत्सम्पत्तिरूपेण

(६) कीदृशः व्ययः यूनां आर्थिकस्थितिं बिगाड़ता (विपन्नां) करोति?

(किस प्रकार का खर्च युवाओं की आर्थिक स्थिति खराब करता है?)

उत्तर: अपव्ययः (या आडम्बरयुक्तः)

(७) यथार्थजीवनस्य लक्षणं कस्य सन्तोलनम् अस्ति?

(वास्तविक जीवन का लक्षण किसके संतुलन में है?)

उत्तर: सन्तोलनम् (धर्म-अर्थ-सुखानाम्)

महत्वपूर्ण लघु प्रश्नोत्तर (Short Question and Answer)

(१) अर्थविषयकसचेतनता अस्मान् कस्मात् उद्धरति?

(धन के विषय में जागरूकता हमें किससे बाहर निकालती है?)

उत्तर: अर्थविषयकसचेतनता अस्मान् अभावात् उद्धृत्य आर्थिकसम्पन्नता प्रति नयति।

(धन के विषय में जागरूकता हमें तंगी (अभाव) से निकालकर आर्थिक संपन्नता की ओर ले जाती है।)

(२) बुद्धिमतां छात्राणां आर्थिकविषये किं ध्येयम् भवेत्?

(बुद्धिमान छात्रों का आर्थिक विषय में क्या लक्ष्य होना चाहिए?)

उत्तर: बुद्धिमतां छात्राणां ध्येयं धनस्य उचितोपार्जनम्, व्ययस्य मर्यादा, आपत्कालीननिधिसञ्चयः, दीर्घकालीननिवेशश्च स्यात्।

(बुद्धिमान छात्रों का लक्ष्य धन की सही कमाई, खर्च की सीमा, आपातकालीन फंड की बचत और लंबे समय का निवेश होना चाहिए।)

(३) यथार्थजीवनस्य लक्षणं किम् अस्ति?

(वास्तविक जीवन का लक्षण क्या है?)

उत्तर: धर्मः, अर्थः, सुखम् चेत्येतेषां सन्तोलनम् एव यथार्थजीवनस्य लक्षणम् अस्ति।

(धर्म, अर्थ और सुख का संतुलन ही वास्तविक जीवन का लक्षण है।)

(४) यूनाम् अपव्ययस्य मुख्यं कारणं किम् अस्ति?

(युवाओं की फिजूलखर्ची का मुख्य कारण क्या है?)

उत्तर: भौतिकतावादियुगस्य आकर्षणम् एव यूनाम् अपव्ययस्य मुख्यं कारणं अस्ति।

(भौतिकतावादी (दिखावे वाले) युग का आकर्षण ही युवाओं की फिजूलखर्ची का मुख्य कारण है।)

(५) “क्षणशः कणशश्चैव विद्यामर्थं च साधयेत्” इत्यस्य श्लोकांशस्य कः अर्थः?

(“क्षणशः कणशश्चैव विद्यामर्थं च साधयेत्” इस श्लोक के अंश का क्या अर्थ है?)

उत्तर: अस्य अर्थः अस्ति यत् एक-एक क्षण बचाकर विद्या और एक-एक कण बचाकर धन इकट्ठा करना चाहिए।

(इसका अर्थ है कि एक-एक पल का उपयोग ज्ञान के लिए और एक-एक पैसे का उपयोग धन संचय के लिए करना चाहिए।)

महत्वपूर्ण FAQs (Frequently Asked Questions)

(१) कौटिल्यस्य अर्थशास्त्रे सुख-धर्म-अर्थानां कः सम्बन्धः वर्णितः?

(कौटिल्य के अर्थशास्त्र में सुख, धर्म और धन का क्या संबंध बताया गया है?)

उत्तर: कौटिल्यस्य मते सुखस्य मूलं धर्मः अस्ति, धर्मस्य च मूलम् अर्थः अस्ति।

(कौटिल्य के अनुसार सुख का आधार धर्म है, और धर्म का आधार अर्थ (धन) है।)

(२) अस्माकं कर्तव्यपालने धनस्य का भूमिका अस्ति?

(हमारे कर्तव्य पालन में धन की क्या भूमिका है?)

उत्तर: पर्याप्तधनस्य अभावे मनुष्यः स्वकर्तव्यपालनं कर्तुं न शक्नोति, अतः कर्तव्यपालनाय धनम् आवश्यकम्।

(पर्याप्त धन के अभाव में मनुष्य अपने कर्तव्यों का पालन नहीं कर सकता, इसलिए कर्तव्य पालन के लिए धन आवश्यक है।)

(३) “अर्थशौचं परं स्मृतम्” इत्यस्य कः अभिप्रायः?

(“अर्थशौचं परं स्मृतम्” इसका क्या अभिप्राय है?)

उत्तर: अस्य अभिप्रायः अस्ति यत् धने शुचिता (ईमानदारी) एव सर्वविधासु पवित्रतासु श्रेष्ठा अस्ति।

(इसका अभिप्राय यह है कि धन में ईमानदारी ही सभी प्रकार की पवित्रताओं में सबसे श्रेष्ठ है।)

(४) स्वस्थः आर्थिकव्यवहारः केन रूपेण विभाजितः अस्ति?

(स्वस्थ आर्थिक व्यवहार किस रूप में विभाजित है?)

उत्तर: स्वस्थः आर्थिकव्यवहारः त्रिविधः अस्ति – उचितोपार्जनम्, मर्यादितव्ययः, भविष्याय सञ्चयश्च।

(स्वस्थ आर्थिक व्यवहार तीन प्रकार का है – सही तरीके से कमाना, सीमित खर्च करना और भविष्य के लिए बचत करना।)

(५) जलबिन्दुनिपातेन घटपूरणस्य दृष्टान्तेन किं शिक्षते?

(पानी की बूंद-बूंद से घड़ा भरने के उदाहरण से क्या शिक्षा मिलती है?)

उत्तर: यथा जलबिन्दुना घटः पूर्यते, तथैव शनैः शनैः लघुलघुसञ्चयेन महती सम्पत्तिः भवति।

(जैसे पानी की एक-एक बूंद से घड़ा भर जाता है, वैसे ही धीरे-धीरे छोटी-छोटी बचत से बड़ी संपत्ति बनती है।)

(६) यूनां धनहानिः कस्य कारणेन भवति?

(युवाओं के धन का नुकसान किसके कारण होता है?)

उत्तर: भौतिकतावादियुगस्य आकर्षणेन क्रियमाणेन अपव्ययेन (फिजूलखर्ची) यूनां धनहानिः भवति।

(भौतिकतावादी युग के आकर्षण में की जाने वाली फिजूलखर्ची के कारण युवाओं के धन का नुकसान होता है।)

(७) अद्यतनः जागरूकः विद्यार्थी भविष्ये कीदृशः नागरिकः भवति?

(आज का जागरूक छात्र भविष्य में कैसा नागरिक बनता है?)

उत्तर: यः विद्यार्थी अद्य अर्थविषये जागरूकोऽस्ति, सः भविष्ये उत्तरदायी नागरिको भवति।

(जो छात्र आज धन के विषय में जागरूक है, वह भविष्य में एक जिम्मेदार नागरिक बनता है।)